नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा MOCK TEST का आयोजन

navodaya vidyalaya mock test (1)

नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं प्रवेश हेतु मॉक टेस्ट का आयोजन लक्ष्य छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 23 केंद्रों में एक साथ मॉक टेस्ट परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 1500 बच्चों के बैठने की संभावना है।

whatsapp image 2025 11 01 at 13.29.32 113efabf

यह मॉक टेस्ट 7 सप्ताह तक चलेगी। छत्तीसगढ़ के सात जिलों कबीरधाम, खैरागढ़ ,राजनांदगांव, रायपुर बिलासपुर,मुंगेली, बेमेतरा के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी लक्ष्य छत्तीसगढ़ अध्यक्ष चैन दास जंघेल ने दिया।

लक्ष्य छत्तीसगढ़ नवोदय ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग के शैक्षणिक प्रभारी श्री गुना राम चंदेल जी एवं सह प्रभारी विभिन्न केंद्रों में नियुक्त किए गए हैं।

LOGO: जवाहर नवोदय विद्यालय

छत्तीसगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बाजार चारभाटा कबीरधाम , धोधा गंडई बाजार अतरिया, जिला केसीजी, डोंगरगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर, राजनांदगांव चिखली लोधी भवन, भिलाई श्रद्धा सुमन हायर सेकेंडरी स्कूल भिलाई, सांकरा पाटन, बिलासपुर, बरतोरी, साजा परपोड़ी ,बेमेतरा, पिपरिया बेमेतरा, जांजगीर, शक्ति, महासमुंद, रायपुर आदि स्थानों पर मॉक टेस्ट परीक्षा एक साथ लक्ष्य छत्तीसगढ़ सामाजिक संगठन द्वारा ली जा रही है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top