डोंगरगढ़ – लक्ष्य छत्तीसगढ़ लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एंड इंटेलेक्चुअल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय (दिनांक 25-10-2025 से 26-10-2025) लक्ष्य छत्तीसगढ़ युवा सदस्य सम्मेलन तथा यूथ ट्रैकिंग आयोजन का आज दिनांक 26-10-2025 पर समापन हुआ।
मां बमलेश्वरी की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में लक्ष्य छत्तीसगढ़ के द्वारा युवाओं के लिए लोधी भवन डोंगरगढ़ में युवा सदस्यता मिलन समारोह एवं यूथ ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। लक्ष्य छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री चैनदास जंघेल ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के युवा भाग लेते हैं, जिसका प्रमुख लक्ष्य युवाओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज में जागरूकता लाना, सामाजिक विकास पर जोर देना, समाज में युवाओं का भागीदारी सुनिश्चित करना एवं समाज के बच्चों का शैक्षणिक विकास करना होता हैं।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा वैज्ञानिक डॉ. डी के वर्मा सहायक प्राध्यापक, दिग्विजय महाविद्यालय, डॉक्टर शैलेंद्र जंघेल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परपोड़ी, श्री एफ आर वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, श्री पूरन सिंह पटेल राष्ट्रीय महामंत्री, श्री मुन्हैं लाल लिलहारे, श्री सुरेन्द्र पटेल, श्री जीवन कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर लक्ष्य छत्तीसगढ़ द्वारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ वेबसाइट (https://lakshycg.com) का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा किया गया जिसका निर्माण श्री अभिषेक वर्मा ने किया है।

लक्ष्य यूथ ट्रैकिंग में बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर एवं बिलासपुर जिले से लगभग 120 बच्चों के साथ गाइड भी उपस्थित थे। जिसमें श्री दुर्जन राम जंघेल, श्री कमलेश कुमार वर्मा, श्री राजेश कौशिक, श्री दीनू वर्मा, श्री आनंद कौशिक, श्री कृष्ण कुमार सिंगौर ,नंदकुमार वर्मा, किशोर वर्मा, दानेश्वर लिलहारे, राजेश कौशिक, श्रीमती बसंती जंघेल, डॉ सावित्री जंघेल, जिज्ञासा जंघेल, श्वेता वर्मा, श्री पूनम जंघेल, श्री कमलेश कुमार वर्मा, श्री प्रेम लाल वर्मा, फ़त्तेलाल चंदेल एवं मनोहर लाल जँघेल उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।


आपका :-
दीपक जंघेल रायपुर
मीडिया प्रभारी लक्ष्य छत्तीसगढ़




[email protected]
Hello
यूथ ट्रैकिंग, में सामाजिक युवाओं का बढ़चढ़ के भाग लेना, इस कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है । साथ ही बच्चों में अनुशासन, शिक्षा, और अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला । अतिथियों के द्वारा कैरियर गाइडलाइन, सराहनीय रहा । अलग-अलग जिलों से आए बच्चे, अपने अपने विचारों का आदान प्रदान किए । कुल मिलकर कार्यक्रम सराहनीय रहा ।।।।।।।।
लक्ष्य छत्तीसगढ़ को मैं हृदय से शुभकामनाएं देता हूं कि यह निरंतर नहीं ऊंचाइयों को छुए, यह संगठन हमारे समाज में शिक्षा और जनता का दीप प्रज्वलित करते हैं
भारत में पहाड़ की ऊंची चोटियों पर मातारानी विराजित है और कठिन रास्तों से गुजर कर ही पहुंचा जा सकता है । पहुंचने के बाद माता की गोद सा सुख और शांति का अनुभव होता है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं कहा जा सकता ।
आइए उक्त विषय का विष्लेषण करें । आधुनिक शब्दों में ट्रैकिंग हमारे पूर्वज शताब्दियों से करते रहे हैं इसीलिए सभी देवियों का मंदिर ऊंची चोटियों पर बने हैं ताकि जीवन के कठिन पलों को संयमपूर्वक पार करने का साहस प्राप्त हो । सरल शब्दों में कहूं तो ट्रैकिंग का लाभ प्राप्त हो ।
*ट्रैकिंग का लाभ*
1. सामूहिक वातावरण में सहयोग की भावना का विकास ।
2. कठिन से कठिन परिस्थितियों में हार न मानने की जिद ।
3. टास्क पूरी होने पर अनुपम खुशी जो शरीर और मन के लिए उर्जा दायक है ।
4. शारिरिक कष्ट में भी संयम न खोने का अभ्यास ।
5. अन्य आयुर्वेदिक लाभ जो शरीर को प्राप्त होता है ।
वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य करना चाहिए ।
फत्तेलाल चंदेल घुमका
*नवोदय माक टेस्ट*
लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एंड इंटेलेक्चुअल्स एसोसियेशन छ ग द्वारा मॉक टेस्ट का आयोजन
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। यदि आपके पाल्य नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना चाहते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको इन 6 मॉक टेस्ट का लाभ उठाना चाहिए।
नवोदय गुरु श्री गुना राम चंदेल सर ने बताया कि 2 नवंबर से होने वाले मॉक टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 1500 बच्चों ने मॉक टेस्ट के लिए पंजीयन कराया है।
2 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलने वाले 6 सप्ताह के मॉक टेस्ट में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के अनुरूप और उसी स्तर के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इससे बच्चों का प्रैक्टिस बहुत अच्छे से हो रहा है।
2 नवंबर के मॉक टेस्ट में ढाबा सेंटर से 195, नवागढ़ सेंटर से 74, मानपुर 68, बालोद 81, चौकी 124, बाजार चारभाठा 252, बिरगांव रायपुर 15, कोहका भिलाई 14, सांकरा पाटन 12, जालबांधा 49, डोंगरगढ़ 199, भैंसातरा 128, आरंग 48, पड़ियाइन 47, पुटपुरा 40, पत्थरगढ़ी 10, पोर्था शक्ति 32, और बाजार अतरिया के 176 बच्चे थे।
इसी तरह परपौड़ी साजा पिपरिया साजा एवं अन्य केंद्रों में भी बच्चों ने मॉक टेस्ट में भाग लिया।
इस मॉक टेस्ट में दूर-दूर से बच्चे भाग ले रहे हैं जैसे मध्यप्रदेश, छ ग से बसना, पिथौरा, झलप, कसडोल,महासमुंद,राजिम, मंदिर हसौद,नया रायपुर भानसौज, फरफ़ौद, सिरपुर फिरगी,आरंग, कलई, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, पोरथा(शक्ति), चंदखुरी, कोलिहापुरी (दुर्ग) जैसे सुदूर अंचलों के बच्चे भी शामिल हुए।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के माक टेस्ट में बैठने के लिए, छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
– *छात्र की आयु*: छात्रों की आयु 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।
– *शैक्षिक योग्यता*: छात्रों ने कक्षा 4 थीं पूरी की हो और वे वर्तमान में कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहे हों।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए कुछ सुझाव यह हैं
– *नियमित अभ्यास*: छात्रों को नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए।
– *विषयवार तैयारी*: छात्रों को विषयवार तैयारी करनी चाहिए और बच्चों की कमजोरियों पर पालक को ध्यान देना चाहिए।
– *मॉक टेस्ट*: पालकों/ छात्रों को मॉक टेस्ट का लाभ उठाना चाहिए और अपने पाल्य की तैयारी का मूल्यांकन करना चाहिए।
नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए, छात्रों को प्रवेश परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यदि आप नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाना चाहते हैं और अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको नियमित मॉक टेस्ट और अभ्यास करना चाहिए और श्री गुना राम चंदेल सर के मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए।
अब आप नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो lakshycg.com पर लॉग इन करें।
आपके पास नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मॉक टेस्ट के बारे में कोई अन्य प्रश्न हैं? तो लक्ष्य छत्तीसगढ़ अध्यक्ष श्री चैन दास जंघेल से 7000564550 पर संपर्क करें।
*************************
लक्ष्य युथ ट्रेकिंग हमारे लिए एक अनोखा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा इसमे हम सभी दोस्तों ने काफी कुछ नए जानकारी एवं ज्ञान हासिल किया । इसी तरह का आयोजन प्रतिवर्ष किये जाना चाहिए।