खैरागढ़। लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एंड इंटेलेक्चुअल्स एसोसिएशन (लक्ष्य) जिला केसीजी की नई कार्यकारिणी का गठन लोधी भवन, लाराबन (खैरागढ़) में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत श्री अवध चंदेल को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्री रोहित कुमार जंघेल एवं श्री नोहरु राम जंघेल को उपाध्यक्ष, श्री यशवंत वर्मा को सचिव, श्री कुंभलाल जंघेल को कोषाध्यक्ष तथा श्री महेश कुमार वर्मा को प्रचार सचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं श्री अशोक चंदेल, श्री प्रभाकर जंघेल, श्री केशव जंघेल एवं श्री लोकेश जंघेल कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त श्री मोरेश्वर वर्मा एवं श्री परसराम वर्मा को संरक्षक तथा श्री कोमल नारायण वर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्री कृपाल वर्मा को संगठन सचिव, श्री चेतराम वर्मा को मीडिया प्रभारी, श्री महदीप जंघेल को सांस्कृतिक प्रभारी तथा श्री नरसिंह वर्मा को क्रीड़ा प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही श्री अर्जुन वर्मा, श्री रामेश्वर वर्मा, श्री टोपकुमार जंघेल, श्री कन्हैयालाल जंघेल, श्री चंद्रशेखर जंघेल, श्री लोचन जंघेल, श्री राघवेन्द्र वर्मा एवं श्री लेखराम वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
यह संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री के.के. सिंगौर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यकारिणी गठन के अवसर पर लक्ष्य के प्रदेश अध्यक्ष श्री चैन दास जंघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्जन राम जंघेल, महासचिव श्री दानेश्वर लिल्हारे, प्रदेश संरक्षक डॉ श्रीमती सावित्री जंघेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री कृतलाल जंघेल, प्रचार सचिव श्री नंदकुमार वर्मा तथा सदस्य श्री फत्तेलाल चंदेल, साथ ही लक्ष्य गंडई सर्किल अध्यक्ष श्री भिखेन्द्र जंघेल, छुईखदान सर्किल अध्यक्ष श्री मोहन जंघेल, खैरागढ़ सर्किल अध्यक्ष श्री राधेलाल वर्मा, पांडादाह सर्किल अध्यक्ष श्री अशोक वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एंड इंटेलेक्चुअल्स एसोसिएशन (लक्ष्य) लोधी समाज के कर्मचारी, अधिकारी एवं बुद्धिजीवी वर्ग का एक सक्रिय एवं शिक्षोन्मुखी संगठन है। यह संगठन विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए समर्पित होकर नवोदय एवं प्रयास प्रवेश परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग, मॉक टेस्ट, प्रतिभा सम्मान समारोह, कैरियर मार्गदर्शन, समर कैंप, शैक्षणिक भ्रमण, एकदिवसीय ट्रेकिंग तथा विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन कक्षाओं का नियमित आयोजन करता है। संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।










