
16 मई 2026: लक्ष्य छत्तीसगढ़ संगठन जिला इकाई कबीरधाम का बेमेतरा समर कैम्प के दौरान आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने जिम्मेदारी संभाली।
इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के नियमों, सामाजिक सेवा और निष्ठा की शपथ दिलाई गई। समारोह में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जीवन कौशिक सहित पूरी टीम ने पदभार ग्रहण किया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष यशवंत कौशिक व सुभाष कौशिक, सचिव रामफल कौशिक, कोषाध्यक्ष धनेश कौशिक और प्रचार सचिव पुरुषोत्तम कौशिक ने शपथ ली।
इसके साथ ही संयोजक भागवत कौशिक, अंकेक्षक संजीव कौशिक, संगठन सचिव कौशल कौशिक, शैक्षणिक प्रभारी अनिल कौशिक, सांस्कृतिक प्रभारी नेमीचंद कौशिक और क्रीड़ा प्रभारी रोशन कौशिक ने भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जीवन कौशिक ने कहा कि आगामी समय में सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और सांगठनिक एकता को बढ़ाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आनंद कौशिक, अंकेक्षक राजेश कौशिक, डॉ. सावित्री जंघेल, फत्ते लाल चंदेल, कमलेश वर्मा, दीनू वर्मा और पूरन सिंह पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



