Cg Yoga Instructor Recruitment 2025: बीजापुर जिले में योग प्रशिक्षकों के 108 पदों में भर्ती

Cg Yoga Instructor recruitment 2025: के अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग ने योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor) और योग विशेषज्ञ (Yoga Specialist) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती मुख्य रूप से जिला बीजापुर के छात्रावासों और आश्रमों के लिए योग प्रशिक्षकों की दैनिक मानदेय पर सेवाएँ लेने के लिए है। यदि आप योग के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है।

Cg Yoga Instructor recruitment 2025: Overview


Details Information
Organization छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर (समाज कल्याण विभाग)
Post Names योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor) और योग विशेषज्ञ (Yoga Specialist)
Total Posts 111 (योग प्रशिक्षक: 108; योग विशेषज्ञ: 03)
Application Mode केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) द्वारा
Job Location योग प्रशिक्षक: जिला बीजापुर के छात्रावास/आश्रम; योग विशेषज्ञ: छत्तीसगढ़ योग आयोग, रायपुर के कार्यक्रम
Work Period – Instructor 31 मार्च 2026 तक (आवश्यकतानुसार घटाई या बढ़ाई जा सकती है)
Contact 8839154331, 6264203351 (कार्यालयीन समय में)

Cg Yoga Instructor recruitment 2025: Important Dates

Event Date

Application Start Date 05-11-2025

Application Last Date15-11-2025

Cg Yoga Instructor recruitment 2025: Eligibility Criteria

दोनों पदों के लिए पात्रता मापदंड भिन्न-भिन्न हैं:

1. योग प्रशिक्षक (Yoga Instructor) के लिए अनिवार्य योग्यता:

  1. शैक्षणिक योग्यता: योग प्रशिक्षक कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. योग प्रमाण पत्र: आवेदक के पास छत्तीसगढ़ योग आयोग का प्रशिक्षण प्राप्ति प्रमाण पत्र होना चाहिए, अथवा शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से योग के क्षेत्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।
  3. स्थानीय प्राथमिकता: बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी और छात्रावास/आश्रम के निकटतम निवासी योग प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. भाषा ज्ञान: योग प्रशिक्षक को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
  5. आयु सीमा: आवेदक की आयु दिनांक 01-01-2025 को न्यूनतम 18 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

2. योग विशेषज्ञ (Yoga Specialist) के लिए अनिवार्य योग्यता:

  1. मूल निवास: योग विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  2. शैक्षणिक योग्यता: योग विशेषज्ञ को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से योग के क्षेत्र में शोध कार्य (Ph.D.) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  3. अनुभव: छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों/प्रशिक्षकों में योग विशेषज्ञ के रूप में सम्मिलित होने और योग प्रशिक्षण प्रदान करने का न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  4. भाषा ज्ञान: स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
  5. आयु सीमा: आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Cg Yoga Instructor recruitment 2025: Notification PDF

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top