लक्ष्य संस्था के 8 जिलों के विद्यार्थियों को एसपी ने दिया मार्गदर्शन

img 20260515 wa00412511002873727917570

बेमेतरा। समाधान महाविद्यालय में लक्ष्य छत्तीसगढ़ लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज्ड एंड इंटेलेक्चुअल्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित निःशुल्क लक्ष्य छत्तीसगढ़ समर कैंप 2026 एवं महाविद्यालय के निःशुल्क समर कैंप के अंतर्गत व्यक्तित्व विकास एवं करियर गाइडेंस कार्यशाला का आवासीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 8 जिलों के विद्यार्थी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के उप पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ अवधेश पटेल, लक्ष्य छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चैनदास जंघेल एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

डीआईजी साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक लक्ष्य होता है, जिसे पहचानना और उसे प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल कठिन परिश्रम ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि सही दिशा, समय प्रबंधन एवं निरंतर अभ्यास भी आवश्यक है। विद्यार्थियों को उन्होंने नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग तथा स्वयं की क्षमताओं को पहचानकर कार्य करने की सीख दी। डीआईजी साहू ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण परीक्षा तकनीकों एवं रणनीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण भाव से तैयारी करें, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने कहा कि विद्यालय एवं महाविद्यालयों में सभी विद्यार्थियों को समान रूप से शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, किंतु सफलता उसी विद्यार्थी को प्राप्त होती है, जो अनुशासन, एकाग्रता एवं निरंतर परिश्रम के साथ अध्ययन करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर असीम संभावनाएं होती है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा देने एवं निरंतर प्रयास करते रहने की है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल पुस्तक ज्ञान से नहीं, बल्कि जागरूकता, आत्मविश्वास, व्यवहारिक समझ एवं कार्य करने की क्षमता से प्राप्त होती है। जो विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व एवं कौशल का निरंतर विकास करते है। वही जीवन में सफलता के उच्च शिखर तक पहुंचते हैं।

whatsapp image 2026 05 17 at 20.32.36
श्री गुना राम चंदेल सर का सम्मान।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमलेश कुमार वर्मा, दुर्जनराम जंघेल, सह शिक्षा प्रभारी डॉ सावित्री जंघेल, नंदकुमार जंघेल, श्रीमती सविता वर्मा, फत्तेलाल चंदेल, मुकेश वर्मा, भीष्म वर्मा, डोगेंद्र वर्मा तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित थे।

lakshy summer camp bemetara

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top