लोधी समाज की शिक्षा और प्रगति


लक्ष्य छत्तीसगढ़ — लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉईस एण्ड इंटेलेक्चुअल्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़

लोधी क्षत्रिय ‘लक्ष्य’ संगठन शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
छत्तीसगढ़ की मिट्टी में एक नई सोच जन्म ले चुकी है — लक्ष्य छत्तीसगढ़। यह सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक मिशन है… एक जागरूकता है… एक आंदोलन है, जो शिक्षा, समाज और संस्कार — तीनों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहा है।
लक्ष्य छत्तीसगढ़ का विश्वास है कि अगर शिक्षा मजबूत हो, तो समाज खुद बखुद सशक्त हो जाता है। इसी सोच के साथ यह संस्था छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन दे रही है, साथ ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा जैसी प्रतिस्पर्धाओं के लिए गांव-गांव के बच्चों को तैयार कर रही है — ताकि हर प्रतिभा को उसका हक मिल सके।
“लक्ष्य” की परिभाषा सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती… यह संगठन समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और अंधविश्वास व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए भी लगातार अभियान चला रहा है।
युवा जब दिशा पूछते हैं, लक्ष्य छत्तीसगढ़ उन्हें सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि चलना भी सिखाता है — चाहे वो व्यवसायिक विकास का मार्गदर्शन हो या सामाजिक एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना। यह मंच हर उस सोच का प्रतीक है जो कहती है “बदलिए खुद को, बदलेगा समाज” और जब समाज बदलेगा, तब सशक्त होगा हमारा छत्तीसगढ़।
लक्ष्य छत्तीसगढ़ बच्चों के व्यक्तित्व विकास से लेकर युवाओं के जीवन निर्माण तक — हर कदम पर प्रेरणा, दिशा और उम्मीद का नाम बन चुका है।
हमारा उद्देश्य और दृष्टिकोण
हम लोधी समाज के युवाओं को शिक्षा, सामाजिक समरसता और आत्मविश्वास के माध्यम से प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए प्रयासरत हैं।
हमारा ऐतिहासिक सफर
2016 में स्थापित, ‘लक्ष्य’ संगठन लोधी समाज की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है।

लोधी क्षत्रिय लक्ष्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
लोधी क्षत्रिय ‘लक्ष्य’ समिति 2016 में हुई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षा की जागरूकता, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक विकास के लिए सही नीतियों का निर्माण करना है। समिति ने वर्षों में अनेक सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
